Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023: महिलाओं के लिए खास स्कीम , 2 लाख पर 32 हजार ब्याज में मिलेगा

Mahila Samman Bachat Patra Yojana भारत सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु Mahila Samman Bachat Patra Yojana को लागू किया गया है। इस योजना के तहत महिला या बेटी के नाम पर ₹200000 तक का निवेश किया जा सकेगा। आज जमा किए हुए पैसे पर किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लगेगा। इसके साथ ही 7.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

महिलाओं को आर्थिक स्थिति से मजबूत बनाने और उन्हें सशक्त बनाने को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सांसद में 1 फरवरी 2023 को केंद्रीय बजट पेश करते हुए महिलाओं को एक बहुत ही बड़ा तोहफा देने के लिए Mahila Samman Bachat Patra Yojana का आरंभ करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से देश की महिलाओं और बेटियों को सेविंग करने का मौका मिलेगा। 

अगर आप भी अपना या अपनी बहन,बेटियों का पैसा निवेश करना चाहते हैं। तो आपको महिला सम्मान बचत पत्र योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी होना आवश्यक है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत आवेदन कैसे किया जाएगा। इसमें कितने पैसे जमा कर सकते हैं और इसमें कितना ब्याज मिलेगा। इत्यादि Mahila Samman Bachat Patra Yojana के बारे में संपूर्ण जानकारी हमारे द्वारा इस लेख में बताई जाएगी। इसलिए इस लेख को शुरू से अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Mahila Samman Bachat Patra Yojana का संक्षिप्त विवरण

योजना का नामMahila Samman Bachat Patra Yojana
आरंभ कर्तानिर्मला सीतारमण (वित्त मंत्री) 
लाभार्थीदेश की महिलाएं और बेटियां
आवेदन का मोड़ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द आरंभ की जाएगी

महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है

देश की महिलाओं और बेटियों को आर्थिक सहायता हेतु इस योजना को आरंभ किया गया है। और इस योजना में 2 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं । यह योजना मार्च 2025 तक ही लागू रहेगी। इस योजना में आप अपना पैसा 2 साल तक जमा कर सकते हैं, और 2 साल के बाद आप अपना पैसा ब्याज सहित कभी भी निकाल सकते हैं।

इस योजना का लाभ किसी भी आयु की महिला और बेटी ले सकती है। ऐसी महिलाएं जो सेविंग करना चाहती हैं, उनके लिए यह योजना काफी लाभदायक होगी। इस योजना का विशेष कर आरंभ देश की महिलाओं और बेटियों के लिए किया गया है। इस योजना के लाभ से देश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana का उदेश्य

महिला सम्मान बचत पत्र योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को 7.5 प्रतिशत की निश्चित दर से ब्याज प्रदान करना है। ताकि महिला इस योजना का लाभ लेकर भविष्य के लिए सेविंग कर सकें। इस योजना का लाभ किसी भी महिला या लड़की के नाम प्राप्त किया जा सकता है। 2 साल पूर्ण होने के बाद आप अपना पैसा ब्याज सहित निकाल सकेंगे।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के लाभ

  • 2 वर्ष तक कोई भी महिला इस Mahila Samman Bachat Patra Yojana के तहत 2 लाख रुपए यह जमा कर सकती है।
  • यह योजना और सभी योजनाओं से अलग है क्योंकि इसमें अन्य योजनाओं से अधिक ब्याज मिलेगा।
  • महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत 2 साल पूर्ण होने के बाद सारा ब्याज एक साथ ही मिलेगा।
  • इस योजना के तहत कम से कम खाता खोलने के लिए ₹1000 होना आवश्यक है।
  • देश की कोई भी महिला या लड़की इस योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2025 तक बैंक खाता खुलवा सकती है।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना की पात्रता

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला या बेटी को भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • देश की महिलाएं और बेटियों के नाम से यह योजना के तहत अकाउंट खुलवाया जा सकता है।
  • किसी भी आयु की महिला या बेटी को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • सभी वर्ग,धर्म,जाति की महिलाओं या बेटियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत आवश्यक दस्तावेज

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है अन्यथा आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।

  • जाति प्रमाण पत्र 
  • राशन कार्ड 
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र 
  • पैन कार्ड

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पूर्व आवेदक को नजदीकी बैंक या डाकघर में जाना होगा।
  • अब आपको वहां से इस योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना होगा।
  • उसके बाद इस फॉर्म में पूछी गई संपूर्ण जानकारी भरनी है।
  • फिर आपको मांगे गए दस्तावेजों की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
  • सारी प्रक्रिया होने के बाद आपने जहां से फॉर्म लिया था वहीं पर जमा कर देना है।

इसे भी पढ़ें 👇

FAQ of महिला सम्मान बचत पत्र योजना

☞ महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत महिलाओं को वार्षिक ब्याज कितना मिलेगा?

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत महिलाओं को वार्षिक ब्याज 7.5 प्रतिशत मिलेगा।

☞ महिला सम्मान बचत पत्र योजना कितने वर्ष तक लागू रहेगी?

महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2 वर्ष तक लागू रहेगी।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Share जरूर करें । इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद,,, नीचे दिए गए सोशल मीडिया के आइकॉन पर क्लिक करके आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं जिससे आने वाली नई योजना की जानकारी आप तक पहुंच सके |

Hello, I am the author of this blog post, and I like to read and write about all the news going on in the country and the world and I have 2 years of experience in this.

Leave a Comment

👉 व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें 👈